कांच में दरार आने से इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंड‍िंग

0

 इंदौर। कांच में दरार आने से इंडि‍गो फ्लाइट को आपात स्‍थि‍त‍ि में इंदौर वि‍मानतल पर उतारना पड़ा। प्रारंभ‍िक जानकारीके अनुसार इंडिगो का वि‍मान चेन्‍नई जा रहा था तभी इस बात की जानकारी लगी कि‍ कांच में दरार है।

बताया जाता है कि जैसे ही इस बात की जानकारी लगी क‍ि कांच में क्रेक है तो फ्लाइट को आपात स्‍थ‍िति में इंदौर विमानतल पर उतारने का फैसला कि‍या गया। इससे हादसा टल गया। इस दौरान क‍िसी तरह के नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिली है। यात्र‍ियों को चेन्‍नई भेजने के लिए अब दूसरे विमान का प्रबंध क‍िया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। पता लगा क‍ि फ्लाइट के सामने वाले कांच व‍िंडशील्‍ड में अचानक आई दरार की वजह से इमरजेंसी लैंंडिंग करना पड़ी। फ्लाइट में 100 यात्री सवार थे।

इण्डिगो फ्लाइट (6E6195) 03:38 बजे इन्दौर से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। 04 बजकर 03 मिनिट पर फिर से इंदौर विमानतल पर ही फ्लाइट लैंड हुई। अब दूूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को किया जाएगा रवाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here