अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।तालिबानी सरकार ने नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत सार्वजनिक पार्क और मेलों में महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पार्क और मेलों में नहीं जा सकेंगी।
तालिबानी सरकार ने कहा है कि पार्क और मेले में महिलाएं बिना हिजाब के दिख रही थी। इसलिए यह प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के बाद से काबुल के पार्क सूने हो गए हैं। उल्लेखनीय है, कि महिलाएं किसी पुरुष साथी के बिना घर से बाहर भी नहीं निकल सकती हैं। अफगानिस्तान में पिछले 1 साल से लड़कियों के ज्यादातर स्कूल बंद पड़े हुए हैं।