कायदी में ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

0

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वारासिवनी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कायदी में ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी रखा गया है। जो 26 से 29 दिसम्बर 22 तक आयोजित किया गया है। इस दौरान 26 दिसम्बर को जिला स्तरीय व्हालीवाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले से मेंहदीवाडा, किरनापुर, वारासिवनी पुलिस, बालाघाट पुलिस, सावगी, सरंडी, कायदी टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंच का संचालन कमल उपराडे जी द्वारा किया। इस प्रतियोगिता के संदर्भ में संजय व्हालीवाल क्लब कायदी के अध्यक्ष जितेन्द्र नगरगढे ने बताया कि 27 दिसम्बर से ऑल इंडिया वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें पुरूष वर्ग में पुलिस वर्ग में आमंत्रित टीमें सीआरपीएफ दिल्ली, छत्तीसगढ पुलिस, सीआईएसएफ रांची, पुणे, हरियाणा, दिल्ली होस्टल,पंजाब आर्मी, सांई रायबरेली, कामठी आर्मी नागपुर की टीमें शामिल होगी। वही महिला वर्ग में कलकत्ता, एलपीयु पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, दिल्ली, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, रायपुर, नागपुर को आमंत्रित किया गया है। उक्त व्हालीवाल प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित होगी। जिसमें महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 21000 एवं द्वितीय पुरस्कार 15000 दिया जाएगा। इसी तरह पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25000 एवं शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार 15000 दिया जाएगा। साथ ही अन्य खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु भी आकर्षक उपहार समिति द्वारा रखे गए हैं। यह प्रतियोगिता संजय व्हालीवाल क्लब के तत्वधान में ग्राम पंचायत कायदी के पंचायत भवन के सामने स्थित मैदान में प्रारंभ है। इस दौरान समितियों का गठन भी किया गया है। जिसमें संरक्षक मंडल में सुश्री सुनिता नगपुरे पूर्व जनपद सदस्य वारासिवनी, ओमप्रकाश मेश्राम, पूर्व सरपंच ग्राम कायदी, समाजसेवी बालकराम नगरगढे, सुकचंद सिहोरे, भजेन्द्र दमाहे, सुजीत सोनबिरसे, प्रदीप जगने, ओमकार गीते, संतोष मर्सकोले, रमेश ब्रम्हे, मोहनलाल लिल्हारे, जगदीश चामलाटे, राजकुमार चैतगुरू को शामिल किया गया है। वही आयोजन समिति में संजय व्हालीवाल कमेटी के मैनेजर बी.आर.बावनथडे, अध्यक्ष जितेन्द्र नगरगढे, उपाध्यक्ष विजेन्द्र दमाहे, नरेश वाधाडे, मो. अशफाक कुरैशी, कोषाध्यक्ष मुकेश नगरगढे, सचिव चंद्रभान सोनबिरसे, सहसचिव ओमप्रकाश चैतगुरू को बनाया गया है। इस दौरान संजय व्हालीवाल क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र नगरगढे ने जिले के समस्त खेल प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here