ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंदिया रोड ग्राम खुरसोडी के पास कार साइकिल को ठोस मारकर फरार हो गई ।कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया ।घायल युवक सोनू उर्फ हीरालाल पिता गेंदलाल उइके 25 वर्ष ग्राम चिखला थाना हट्टा निवासी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरालाल अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है 15 दिसंबर को हीरालाल मोटरसाइकिल में ग्राम बगदरा सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था और सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6:30 बजे करीब हीरालाल मोटरसाइकिल में बगदरा से अपने गांव चिखला जाने निकला था। अन्य लोग भी सगाई के कार्यक्रम से मोटरसाइकिल में चिखला लौट रहे थे। तभी गोंदिया रोड ग्राम खुरसोडी सांई मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक कार मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार हो गई ।कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक हीरालाल घायल हो गया ।जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किया गया है।







































