कार की ठोकर से युवक घायल

0

ग्रामीण थानांतर्गत गोंदिया रोड गोगलई चौक में कार की ठोकर से एक युवक घायल हो गया घायल युवक अनिकेत पिता शंकरलाल गौतम 19 वर्ष ग्राम तुमाड़ी थाना वारासिवनी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिकेत घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है 14 अगस्त को अनिकेत अपने साथी अनीश मानेसर के साथ मोटरसाइकिल में डीजल छोड़ने के लिए ग्राम गोंगलई आए थे और गुगली में डीजल छोड़ने के बाद रात्रि 9.30 बजे मोटरसाइकिल में दोनों अपने घर तुमाड़ी लौट रहे थे तभी को गोंगलई चौक गोंदिया रोड पर ट्रक खड़ा था वहां पर दोनों खड़े थे तभी बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने अनिकेत को ठोस मार दिया। कार की ठोकर से अनिकेत सिर हाथ पैर में चोट लगने से घायल हो गया। घायल अनिकेत को उसी कार से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। कार का नंबर एमपी 50 सी 3803 बताया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने घायल अनिकेत का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु ग्रामीण थाना भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here