कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड,19 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार

0

मुंबई.बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 55 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। सलमान खान का अफेयर सोमी खान, संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय से रहा है। हालांकि, सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड महज 19 साल में बनी थीं। 

सलमान खान की बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ में पहली गर्लफ्रेंड का विस्तार से जिक्र है। सलमान खान को पहला प्यार 19 साल की उम्र में हुआ था। उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम शाहीन जाफरी था। 

शाहीन जाफरी पेशे से मॉडल थीं। इसके अलावा वह दादा मुनी यानी अशोक कुमार की नातिन भी हैं। वहींं,कियारा आडवाणी की मौसी हैं। सलमान खान सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। 

इस बात से थीं इंप्रेस 
सलमान खान की लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी रहती थी। शाहीन भी उस वक्त इसी कॉलेज में पढ़ाई किया करती थीं। सलमान की ऐसी दीवानगी देखकर शाहीन इंप्रेस हो गई थीं।

विश्वदीप घोष ने ‘हाल ऑफ फेम सलमान खान’ में लिखा है सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपनी फैमिली से मिलवाया था। दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार थी।  सलमान खान के परिवार को भी शाहीन बेहद पसंद थीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here