बिलासपुर। Bilaspur News: बाजार, दुकान,ट्रांसपोर्ट नगर, काम्पलेक्स, सामुदायिक भवन सहित निगम के हिस्से में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थाई संपत्तियां है। निगम ने इनको किराए पर दे रखा है। अधिकारियों को अनुमान है कि इस वर्ष खजाने में जमकर धन वर्षा होगी। किराए से ही इस वर्ष दो अरब 54 करोड़ स्र्पये मिलने की उम्मींद जता रहे हैं। किराया के अलावा आवासीय,संपत्ति व जलकर के रूप में साढ़े पांच अरब स्र्पये आय का अनुमान है।
निगम का खजाना इस बार किराया और टैक्स की राशि से ही भर जाएगा। निगम के दस्तावेजों में कुछ इस तरह का आंकड़ा पेश किया गया है। देखने वाली बात ये है कि मैदानी अमला अफसरों के भरोेसे पर कितना खरा उतर पाते हैं और टैक्स व किराए के रूप में कितनी राशि बाजार से वसूल कर पाते हैं।
टेलीकाम कंपनियों से ऐसे होगी आय
0 एयरटेल,रिलायंस व अन्य टेलीकाम कंपनियों से इस वर्ष 100.00 लाख स्र्पये का आय निगम को होगा।
0 मवेशी बाजार से 0.50 लाख रूपये का आय निगम को होगा।
छपाक-छपाक से भी मिलेगी राशि
संजय तरण पुष्कर में स्वीमिंग करने वालों से नगर निगम को इस वर्ष भारी भरकम राशि मिलेगी। बीते वर्ष के आधार पर निगम ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष 25.00 लाख स्र्पये का राजस्व प्राप्त होगा।
सांसद व विधायक निधि से बरसेगा धन
0 सांसद निधि योजना मंडल से 50.00 लाख
0 विधायक निधि योजना मंडल से- 50.00 लाख
0 महापौर पार्षद निधि से- 450.00
0 सिविल कार्य के लिए- 5.00 लाख स्र्पये