किशोरी बालिकाओं ने थाने का किया भ्रमण

0

वारासिवनी पुलिस थाने का १५ मई को महिला बाल विकास वारासिवनी के तत्वाधान में किशोरी बालिकाओं ने थाने का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस विभाग के द्वारा महिला अपराध के प्रति जागरूक करते हुए कानून की विभिन्न जानकारी दी गई। जहां पर बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाकर कानून की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव महिला बाल विकास के द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमे लाड़ली लक्ष्मी को जागरूक बनाने और विभिन्न प्रकार की जानकारी देने के लिए भ्रमण सहित विभिन्न प्रकार के कायक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में महिला बाल विकास परियोजना वारासिवनी के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत भ्रमण कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को पुलिस थाना पोस्ट ऑफि स अस्पताल सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण कराया जाना है। जिसके तहत १५ मई को पुलिस थाना वारासिवनी का भ्रमण कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में किशोरी बालिकायें महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारियों के साथ पुलिस थाना वारासिवनी पॅहुची। जहां पर उन्हें थाने के विभिन्न कक्ष का भ्रमण करवाकर संबंधित जानकारियां दी गयी। जिसके बाद उन्हें किस प्रकार से पुलिस कार्य करती है उसकी जानकारियां विस्तारपूर्वक देते हुए महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि किस प्रकार से समाज में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं और उसकी रोकथाम के लिए वह क्या कर सकते हैं और किस प्रकार से पुलिस से संपर्क कर स्वयं सहित परिचय के लोगों को न्याय दिलवा सकते हैं। उक्त संबंध में समस्त प्रकार की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किशोरी बालिका महिला बाल विकास अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सुपरवाइजर उर्मिला भलावे ने पद्मेश को बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ९ मई से १५ मई तक लाड़ली बहना उत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया था। जिसके तहत किशोरी बालिका एवं लाडली लक्ष्मी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किये गये। जिसमें अनेकों प्रकार की जानकारियां दी गई इसी के तहत शासकीय कार्यालयों का भ्रमण कराया जाना था जैसे पुलिस थाना, पोस्ट ऑफिस अस्पताल, नगर पालिका का। जिसके तहत कार्यक्रम के अंतिम दिन किशोरी बालिकाओं को पुलिस थाना वारासिवनी का भ्रमण करवाया गया। श्रीमती भलावे ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं को लेकर पुलिस थाना वारासिवनी पहु्ॅचे जहां पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा बालिकाओं को विभिन्न विषयों को लेकर अनेक जानकारियां दी गई। महिला अपराध की रोकथाम व अपराध को उजागर करने के लिए प्रेरित किया।

किशोरी बालिका निश्चल गोलेंद्र ने पद्मेश को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें महिला बाल विकास के द्वारा पुलिस थाना वारासिवनी का भ्रमण करवाने के लिए लाया गया था। जहां पर उन्होंने पुलिस थाने को करीब से देख कर पुलिस के द्वारा किये जाने वाले कार्य और कार्यवाही के बारे में जाना। सुश्री गोलेंद्र ने बताया कि उन्हें पुलिस के द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से महिला अपराध घटित होते हैं और उसे किस प्रकार से उजागर किया जा सकता है। पुलिस कैसे काम करती है। साथ ही अपील की गई कि आपके आस पड़ोस या कहीं भी महिला अपराध होता है तो उसकी जानकारी दें ताकि बढ़ते महिला अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। थाने का भ्रमण करने में अच्छा लगा और पहली बार सभी चीजें समीप से देखने का अवसर प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here