किसान का बेटा दीपक बना रेल्वे स्टेशन मास्टर

0

नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामजीटोला निवासी कृषक गोंविदराम पंचेश्वर का छोटा बेटा २८ वर्षीय दीपक पंचेश्वर के द्वारा वर्ष २०१९ में रेल्वे विभाग के द्वारा आयोजित की गई नॉन टेक्निकल परीक्षा में सफलता हासिल कर रेल्वे स्टेशन मास्टर पद पर चयनित हुआ है। दीपक पंचेश्वर का बिलासपुर जोन में रेल्वे स्टेशन मास्टर बनने पर परिवार के सभी सदस्यों, मरार माली समाज के सामाजिक बंधुओं एवं उसके चित-परिचितों में हर्ष की लहर व्याप्त है और दीपक ने लगन व मेहनत से पढ़ाई कर रेल्वे स्टेशन मास्टर बनकर अपने माता-पिता व समाज नाम गौरवांवित किया है। शुक्रवार को उसके चित-परिचित दीपक के निवास पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की है। वहीं ग्राम पंचायत पांढरवानी में सरपंच अनीस खान ने भी दीपक पंचेश्वर को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि रामजीटोला निवासी गोंविदराम पंचेश्वर एक कृषक है जिनके दो बेटे है और खेती कर अपने बेटों को अच्छी शिक्षा प्रदान की है एवं दीपक की प्रारंभिक शिक्षा नगर मुख्यालय स्थित अशासकीय विद्यालय में संपन्न हुई है और कक्षा १२ वीं उत्तीर्ण करने के बाद दीपक ने पॉलीटेक्नि कालेज सिवनी से मैकेनिकल की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद वर्ष २०१७ में पुलिस परीक्षा दी जिसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फिजिक्ल पास किया परन्तु मेडिकल जांच में चेस्ट में फैल हो गया जिसके बाद मायुस हो गया तो उनका बड़ा भाई चमन पंचेश्वर ने कॉपीटीशन परीक्षा की तैयारी रहने उसे प्रेरित किय।ा जिसके बाद वर्ष २०१९ में नॉन टेक्निकल परीक्षा का नोटिफिके शन आने के बाद १५ मार्च २०२१ में प्रथम परीक्षा दिया जिसके बाद ९ मई २०२२ को दुसरा परीक्षा दिया, ३० जुलाई २०२२ को तीसरा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद १३ अक्टूबर २०२२ को मेडिकल जांच में पास होने के बाद दीपक पंचेश्वर का रेल्वे स्टेशन मास्टर पद के लिए चयनित हो गया है जिसकी नियुक्ति दिसंबर माह में हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here