मंगलवार को नगर के कमला नेहरू प्रांगण में सम्यक अभियान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में सुप्रसिद्ध विचारक और लेखक भास्कर राव रोकड़े ने जिले के युवाओं को देश और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराते हुए पूरे देश में एक नई क्रांति लाने का आह्वान किया। आयोजित कांफ्रेंस में जहां उन्होंने इशारों ही इशारों में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला, तो वहीं उन्होंने शासकीय सेवाओं में लगे अधिकारियों कर्मचारियों की अनेक समस्याएं गिनाई। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई ,युवाओं के रोजगार , निजीकरण सहित अन्य मुद्दों पर अपने बेबाक बयान देते हुए युवाओं से जागरूक होने का आव्हान किया।जहां आयोजित कांफ्रेंस के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सहित पूरे देश में हावी हो रहे निजीकरण, रोजगार की कमी, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर बयान देते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया है। जहां श्री रोकड़े ने इस अभियान को जन अभियान बनाने, युवाओं को संगठित करने, आपस में चर्चा कर मूल समस्या ढूंढने और समस्या का समाधान खोजने की बात कहते हुए स्वयं और दूसरों के अंदर जन जागृति लाकर पूरे देश में एक नई क्रांति लाने की बात कही।
इतना ही नहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में केंद्र और राज्य सरकार पर झूठ का पुलिंदा परोसने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि किसी झूठे या धोखेबाज व्यक्ति के कहने से कभी अच्छे दिन नहीं आ सकते। जहां उन्होंने युवाओं से संगठित होकर अपने विभिन्न अधिकारों को सरकार से लेने और जागरूक होकर पूरे देश में एक नई क्रांति लाने की अपील की है।
कमला नेहरू सभागृहा प्रांगण में आयोजित इस समय कॉन्फ्रेंस को लेकर की गई चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुगल शर्मा ने बताया कि पूरे देश में युवाओं का शोषण किया जा रहा है। जिसके चलते युवाओं में जन जागरूकता लाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कि युवा कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक होकर प्रदेश सहित पूरे देश में एक नई क्रांति ला सके।










































