किसी ने सोचा नहीं था ‘पसूरी’ गाना इतना हिट होगा

0

‘पसूरी’ गाने को जब पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने शाए गिल के साथ गाया था तो किसी ने सोचा नहीं था कि यह इतिहास रच देगा।‘पसूरी’ इस कदर हिट हुआ कि हर जगह यही सुनाई देने लगा और सोशल दुनिया में तो यह फेवरेट म्यूजिक बन गया।
इंस्टाग्राम रील्स और अन्य वीडियोज में इस गाने को कई लोगों ने यूज किया। इसके हिट होने का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 437 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने पर डिटेल में बात करने से पहले आइए, इस शब्द का अर्थ समझ लेते हैं। ‘पसूरी’ मूलत: पंजाबी शब्द है। इसे यदि हिंदी और उर्दू में समझने की कोशिश करें तो इसके मुख्यत: दो अर्थ निकाले जाते हैं। एक ‘कशमकश/मुश्किल’ और दूसरा ‘जल्दबाजी/आतुर’।‘पसूरी’ गाना इसी साल 6 फरवरी को रिलीज हुआ था। यह गाना कोक स्टूडियो पाकिस्तान के सीजन 14 का छठवां गाना था। यू-ट्यूब पर यह 7 फरवरी को जारी हुआ। ‘पसूरी’ पाकिस्तान का और कोक स्टूडियो का पहला ऐसा गाना था, जिसने स्पॉटीफाय के ‘वायरल 50 ग्लोबल’ चार्ट में जगह बनाई थी। यह गाना अलग-अलग संस्कृतियों का मिक्स वर्जन है और इसका कर्णप्रिय संगीत लोगों के दिल को छू लेने में कामयाब है।
गाने में पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट शीमा किरमानी भी नजर आई हैं।इस गाने की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती गई और अगस्त 2022 में इसने इतिहास रच दिया। 14 साल के इतिहास में कोक स्टूडियो का यह ऐसा गाना था, जिसने 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए थे। अक्टूबर आने तक इस गाने ने 400 मिलियन का आंकड़ा क्रॉस कर लिया था। यह कोक स्टूडियो का अब तक सबसे ज्यादा देखा गया गाना भी बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here