शनिवार को लांजी क्षेत्र के ग्राम बोरीकला में कुआं में मोटर चेक करने के दौरान पैर फिसलने और कुएं में डूबने से 35 वर्षीय व्यक्ति संतोष पिता टीकाराम सोनवाने की मौत हो गई। उक्त मामले के संबंध में पुलिस को तत्काल सूचना दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लांजी भिजवा दिया गया। मामले में पुलिस को मृतक के भाई विजय सोनवाने ने पुलिस को जानकारी में बताया कि शनिवार 27 अगस्त को सुबह करीब 09.00 बजे उसका बडा भाई संतोष सोनवाने गांव के गौतराम नारनौरे के साथ खेत के कुंआ में लगी मोटर चेक करने गया था। जिसके बाद करीब 09.30 बजे गौतराम नारनौरे ने उसे घर में आकर बताया कि बडा भाई कुंआ में पानी की मोटर चेक करने उतर रहा था जो स्लिप होकर कुंआ में गिर गया जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। जिसके बाद मैं व गांव के अन्य लोग कुंआ के पास जाकर देखे तो बडा भाई कुएं के पानी में डूब चुका था। जहां मैंने और गांव के लोगों ने कुएं में गल डालकर देखे तो उसका भाई संतोष सोनवाने का शव कुंआ में डला हुआ है। पुलिस ने उक्त मामले में धारा 174 जाफौ के तहत मामला दर्ज कर लिया है एवं शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।










































