केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।दिल्ली के कथित शराब घोटाले वाले मामले में, कोर्ट ने, आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत देते हुए क्लीन चिट दे दी है।जहां एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले को लेकर कोर्ट का फैसला आते ही आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली सहित संपूर्ण देश में जश्न मनाया जा रहा है। जहां कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप पर थिरक रहे हैं, तो वही पटाखे फोड़ कर मिठाई बताकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी एक झलक शुक्रवार की शाम नगर के काली पुतली चौक में भी देखने को मिली। जहां शाम करीब 6 बजे आम आदमी पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारियो और अन्य कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल सहित अन्य 23 को बा-ईज्जत बरी करने पर इसे सत्य की जीत बताया है। तो वही इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है।इस दौरान, आप कार्यकारी अध्यक्ष शिव जायसवाल, जिला सचिव रजनीश नायडू, प्रशांत मेश्राम,शिव शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कारे, ओमप्रकाश जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी अंकित जेतवार मनोज पमनानी जिला कार्यालय प्रभारी अनिल ब्रह्मे, ज्ञानेश राणा राजेश तिलाशे दिलिप वराडे रामचंद्र सिहोर मस्तराम डहारे फिरोज नियाजी भाई, शंकर कंसारे सराठे जी,प्रदीप नागेश्वर संतोष अहिगारे श्याम शंकर लिलहरें, दिनेश बघेले अरुण लानग़ए रमन शुक्ला प्रीतम लिलहारे रेमन लिलहारे दीपक राहंगडाले, भीमसेन ठाकरे सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जो जश्न में डूबे हुए नजर आए।

मोदी सरकार की साजिश का हुआ पर्दाफाश- जायसवाल
आम आदमी पार्टी जिला इकाई कार्यकारी अध्यक्ष शिव जायसवाल ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा शराब घोटाले का झूठा केश लगाकर हमारे राष्ट्रीय नेताओं को जेल में बंद किया गया था।इस मामले में जेल में उन्हें शारीरीक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया,तानाशाही और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बेईमानी से दिल्ली की सत्ता से बेदखल कर दिया गया।पर हमें भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और आज वही हुआ। आज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा सबूतों ना दिये जाने की वजह राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है।इससे यह साबित होता है कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। आज मोदी सरकार की साजिश का पर्दाफाश हो चुका है।खुशी के इस मौके पर जिला आम आदमी पार्टी द्वारा काली पुतली चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में मिष्ठान चढ़कर खुशियां मनाई जा रही है।

फिर से सत्य की जीत हुई है- मनोज
जिला कार्यालय प्रभारी मनोज पमनानी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य पर बेवजह आरोप लगाकर पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही थी, हम इस बात को हमेशा कहते आ रहे थे कि हमारा नेता ईमानदार है और सत्य की जीत होगी। आज हमें अपने आप पर गर्व हो रहा है क्योंकि आज सत्य की जीत हुई है। केजरीवाल कट्टर ईमानदार नेता है यह बात कोर्ट ने भी अपने मुंह से स्वीकार की है। दिल्ली चुनाव के दौरान झूठे आरोप लगाकर हमारे नेताओं को जेल में डाला गया ,पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। लेकिन आज कोर्ट ने इस मामले में सभी को बरी कर दिया है।एक बार फिर से सत्य की जीत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here