केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय का हुआ नगर आगमन

0

आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए प्रत्येक राजनीतिक दलो ने चुनाव जीतने के एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। जहां आए दिन विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारी, और नेतागण नगर पहुंचकर कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर नई जान फूंकने का कार्य कर रहे हैं इसी कड़ी में आचार संहिता लगने के एन वक्त पूर्व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय का शुक्रवार को नगर आगमन हुआ। जिनके नगर आगमन पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके उपरांत उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली।जिन्हें संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने एक बार फिर से 400 पर और फिर से मोदी सरकार बनने की बात कही ।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात व जन संवाद सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता से जुड़कर हुकुमत को जन आंदोलन के रूप में तब्दील कर दिया है। मोदी ने विकसित भारत संकल्प के लिये देश के सभी प्रबुद्धजनों व हर वर्ग के लोगों से अपने सुझाव मांग रहे है। देश के विकास के लिये आपके द्वारा दिये सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएंगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ ने कहा कि भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे कार्यकर्ताओं को भी उनकी कार्यशैली व सेवा भाव को देखते हुये उच्च पदों पर जाने का अवसर देती है। पार्टी पं. दिनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारधाराओं पर चलकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करती है। मोदी जी ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य रखा है जिसे विपक्ष भी इसकी आलोचना न करते हुये बोल रहा है कि 400 पार होने पर मोदी सरकार संविधान में बदलाव करने की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब मोदी जी का प्रधानमंत्री के लिये नाम घोषित हुआ था तब 272 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था लेकिन देश की जनता ने 319 सीटों के साथ सरकार बनाने का अवसर दिया। उसके बाद 2019 में 300 पार का लक्ष्य रखा गया तो 303 सीट पर भाजपा विजयी हुई उनके साथ समर्थित सांसद मिलाकर 341 सीट के साथ सरकार बनाई गई। मोदी सरकार के कार्यो व विकास के आधार इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, लोकसभा संयोजिका श्रीमती लता एलकर, कटंगी विधायक गौरव पारधी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी, अभय सेठिया, मौसम हरिनखेड़े, नरेन्द्र भैरम, अभय कोचर सहित डॉक्टर व उद्यमी एवं अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here