कैंसर मरीजों के लिए प्रोटोन थेरेपी रेडिएशन से कैंसर सेल्स को नष्ट करने कि बेहतर तकनीकी है। इसमें प्रोटोन कणों का उपयोग किया जाता है। प्रोटॉन कैंसर सेल्स को अपनी ऊर्जा से नष्ट कर देते हैं। लेकिन स्वस्थ सेल्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
प्रोटोन थेरेपी से दिमाग, सिर,गले, नर्वस प्रणाली, फेफड़ों, प्रॉस्ट्रेट और गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल बीमारी के ट्यूमर के इलाज में बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों के ट्यूमर के इलाज में भी यह प्राथमिक विकल्प साबित हुआ है। प्रोटॉन को सटीकता के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।
भोपाल एम्स में कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने के लिए एक ट्यूमर बोर्ड शुरू किया गया है। शनिवार को प्रोटोन थेरेपी पर एक विशेष शैक्षिक सत्र का आयोजन किया गया था। जिसमें अपोलो प्रोटोन थेरेपी सेंटर चेन्नई की सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सपना नागिया ने प्रोटोन कैंसर थेरेपी के बारे में जानकारी दी। एम्स के कार्यपालक निदेशक डॉक्टर अजय सिंह भी उपस्थित थे।










































