हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शादी कर ली। बीते कई दिनों से कैट और विक्की की ये शादी मीडिया में भी सुर्खियों में है। विशेषकर विवाह कार्यक्रम में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई थी। इस शादी में केवल परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों को ही न्योता दिया गया था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। लेकिन इन सबसे बीच इस शादी को लेकर किया गया दिल्ली पुलिस का भी एक ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाई।इस अंदाज में साइबर सुरक्षा के प्रति किया अलर्टदरअसल दिल्ली पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया है और इसके लिए उन्होंने कैट और विक्की की शादी के सुरक्षा प्रबंध का उदाहरण दिया। दिल्ली पुलिस ने लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विक्की और कैटरीना की शादी का उदाहरण दिया। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में लिखा है कि, सभी को नमस्कार। अपने पासवर्ड को हमेशा सुरक्षित रखें जैसे विक्की और कैटरीना की शादी थी। ट्टीट पर यूजर्स दे रहे कई प्रतिक्रियादिल्ली पुलिस का के इस सेंस ऑफ ह्यूमर को देख हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। साथ ही इस ट्वीट पर कई यूजर्स अभी तक अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। गौरतलब है कैटरीना और विक्की की शादी भव्य कार्यक्रम से साथ संपन्न हो चुकी है। दोनों शुक्रवार को वेडिंग वेन्यू से जयपुर के लिए निकले थे। दोनों के परिवार मुंबई आ चुके हैं। लेकिन विक्की और कटरीना को मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं देखा गया। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वे किसी अज्ञात स्थान पर हनीमून मनाने के लिए गए हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हमेशा अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। साथ में वेकेशन पर जाया करते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर भी समय बिताते थे।










































