कैबिनेट मंत्री के आगमन पर विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत
विधायक जायसवाल मायनिंग फंड से पोस्ट मार्टम गृह नहीं बनेगा प्रदेश फंड प्राप्त हो चुका है-गौरीशंकर बिसेन
वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। मध्य प्रदेश शासन के नर्मदा घाटी विकास कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन का वारासिवनी शपथ ग्रहण के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, नगर के व्यापारी परिवार, राईस मिल एसोसिएशन और चौहान परिवार के द्वारा सौंजन्य भेंट की गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री का प्रथम आगमन बालाघाट रोड़ स्थित गणेश मंदिर में हुआ जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनाव के लिए कमर कसने प्रेरित किया। इसके बाद उनका काफि ला संचेती राईस मिल पहुंचा जहां पर राईस मिल एसोसिएशन के द्वारा उनका स्वागत गंभीर संचेती, राजेश संचेती के द्वारा मंत्री बनने की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात वह नेहरू चौक पर आयोजित व्यापारी परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल, ओंमकार बिसेन ,सत्यनारायण अग्रवाल ,संजय खंडेलवाल, अजय बिसेन ,निरंजन बिसेन ,छगन हनवत, नरेंद्र भैरम ,विक्रम देशमुख ,शैलेंद्र सेठी ,दीप चौहान ,मूरत सिंह पारधी ,सौरभ पटेल ,गंभीर संचेती राजेश संचेती ,विजय सुराना, गगनदास सोमानी,सुमेरचंद जैन , अभिषेक सुराना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्र को बचाना चाहते हैं तो कांग्रेस पार्टी बीजेपी को साथ दे
मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि आप बहुत ज्यादा तारीफ करते हैं या सही नहीं है। मंत्रिमंडल में स्थान तीसरी बार शपथ ली है यह बालाघाट की जनता और महाकौशल के मतदाताओं का प्यार है। कमलनाथ के बाद शिवराज सरकार का गठन हुआ ५ से ५ मंत्री बने तो लोग आंख खोल कर देख रहे थे गौरी शंकर होगा पर स्थान नहीं मिला । मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं मेरा क्या दुखी बालाघाट जिला हुआ था। ईश्वर को कुछ काम मेरे हाथों करना होगा जो नियति में लिखा होगा कि और आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुझे लडऩे का अवसर मिला। ओबीसी आयोग का गठन २ सितंबर २०२१ को हुआ २ सितंबर २०२३ को कार्यकाल समाप्त होने के चार से पांच दिन पूर्व केंद्रीय नेतृत्व ने चिंतन कर चुनाव का जिम्मा मुझे दिया। यह बीजेपी के सभा नहीं है पर कांग्रेस के लोगों से प्रार्थना करता हूं कि वह राष्ट्र को बचाना चाहते हैं तो बीजेपी को साथ दे हमारी सफ लता चंद्रयान है वैज्ञानिकों ने भारत का मनोबल उठाया है। विधायक सांसद मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह महत्वपूर्ण नहीं है भारत का गौरव बना रहे इस विधानसभा चुनाव के बाद यहां पर गुलाल लगाने आऊंगा तो धन्यवाद देना क्योंकि उस दिन दिल्ली का मार्ग वारासिवनी से गुजरेगा।
वारा रेल्वे क्रांसिग में ओवर ब्रिज बनेगा
मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वचन पत्र दिया उन्हें राजा दशरथ की परंपरा याद तो होगा । और यह ऐसे लोग है जो रोज वचन तोड़ते हैं ऐसे लोग कभी सम्मान नहीं पा सकते। मध्य प्रदेश चुनाव में बालाघाट की जवाबदारी बड़ी है क्योंकि ५२ वर्ष बाद मेडिकल कॉलेज वारासिवनी बालाघाट रोड़ पर लॉ कॉलेज वारा ओवर ब्रिज बनेगा महाकौशल में हमें अधिक से अधिक विधानसभा पर अपने प्रत्याशियों को जिताना है।
डोकरिया चापा बांध से वारासिवनी के किसानों को मिलेगा पानी
मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि संचेती परिवार का बच्चा गया तो हमने देखा और आपका विधायक को यहां से बताना चाहता हूं की मायनिंग फं ड से पोस्ट मार्टम गृह नहीं बनेगा उसके लिए प्रदेश का फं ड प्राप्त हो चुका है। हम जिला फंड बचाएंगे राज्य से पैसा बालाघाट आ चुका है टेंडर लग रहे हैं वारासिवनी के अस्पताल में नया पोस्ट मार्टम गृह बनेगा जिला फंड कोई भी बाट देगा है राज्य से हमने फंड लाया है। मुख्यमंत्री का मूल विभाग नर्मदा घाटी विकास हमें मिला है जिसका बजट ३०००० करोड़ का है नर्मदा किनारे जितनी भी परियोजना है वह हमारे विभाग के अंदर है। हमारा प्रयास होगा कि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा कर डोकरिया चापा बने वारासिवनी के किसानों को पानी मिले और जरूरत पडऩे पर बरगी डैम का पानी लाया जाएगा। लोग बोलते हैं कि ४० दिन में क्या होगा तो उन्हें पता है ना कि सर्जिकल स्ट्राइक में कितना समय लगा था और हमारे पास ४० दिन बहुत है। मुझे सुराना जी का फ ोन आया कि प्रदर्शनी में सामाजिक तत्वों के द्वारा उनके परिवार के साथ गलत किया गया है । जो अच्छा नहीं है और यह सूचक है कि इसकी पुर्नवृत्ति ना हो इसलिए प्रशासन को हिदायत दिए हैं और जरूरत पडऩे पर पुलिस बल बढ़ाया जाएगा।
गलत के खिलाफ जाकर प्रतिकार करना जरूरी है-योगेन्द्र निर्मल
पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल ने कहा कि गौरी शंकर बिसेन बड़ी सख्सियत है वह हर किसी के दुख दर्द दूर करते हैं और ऐसा कोई जिले में नहीं है जो उन्हें नहीं जानता उनके पास जाने के लिए कोई बेरिकेट नहीं है। इन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संभाला पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाया हमारे यहां दो दिन पहले घटना हुई थी जिसमें असामाजिक तत्वों ने अराजकता का वातावरण पैदा किया था। जिसमें व्यापारियों का अच्छा सहयोग मिला इसका संचालन अभिषेक सुराना ने बहुत अच्छा किया। बता दिया कि अब व्यापारी चुप नहीं बैठेगा हम एक बार एसपी के पास बैठे हुए थे तो उन्होंने कहा कि इस जिले में आप दो नेता है पहले आप और दूसरे गौरी शंकर बिसेन जो गलत के लिए फ ोन नहीं करते। हमें यह समझना पड़ेगा कि गलत के खिलाफ जाकर प्रतिकार करना जरूरी है और नहीं करोंगे तो क्या होगा ऐसा ही गौरी भाऊ का साथ हमें मिलता रहे और वास्तव में हर किसी को राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए बहुत सारे विषय है।










































