एक कोटवार को अपने गांव की महिला के साथ रिपोर्ट लिखवाने थाने जाना उस समय महंगा पड़ गया जब इस महिला के पति ने उसकी लकड़ी से पिटाई कर दी। यह घटना चांगोटोला थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुमझर की है। महिला के पति द्वारा की गई मारपीट में घायल कोटवार दीपक पिता प्रह्लाद गजभिए 30 वर्ष ग्राम कुमझर निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक गजभिए अपने गांव ग्राम कुमझर का कोटवार है। 3 जून को सुबह कुमझर मैं अक्षय ठाकरे और उसकी पत्नी के बीच वाद-विवाद हो गया था ।तब अक्षय ठाकरे की पत्नी ने अपने गांव के कोटवार दीपक गजभिए के घर जाकर उसे रिपोर्ट करने के लिए चांगोटोला थाना चलने बोली थी ।दीपक गजभिए गांव का कोटवार होने की हैसियत से वह अक्षय ठाकरे की पत्नी के साथ रिपोर्ट करने के लिए चांगोटोला पुलिस थाना गया ।चांगोटोला पुलिस थाना मैं अक्षय ठाकरे की पत्नी ने अपने पति के रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट करने के बाद यह महिला अपने बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई । शाम को 7:00 बजे जब दीपक गजभिए अपने घर आया तब अक्षय ठाकरे ने दीपक गजभिए से बोला कि मेरी पत्नी के साथ थाना क्यों गया था । दीपक गजभिए ने उसे बोला कि मैं गांव का कोटवार हूं आपकी पत्नी ने रिपोर्ट करने चलने बोली थी तो उसके साथ गया था। तब अक्षय ठाकरे ने कोटवार दीपक गजभिए को मेरी पत्नी के साथ रिपोर्ट करने क्यों गया कह कर उसे लकड़ी से मारपीट कर दिया अक्षय ठाकरे द्वारा की गई मारपीट में घायल दीपक गजभिए को रात्रि में ही जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल पुलिस ने कोटवार दीपक गजभिए का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना चांगोटोला भिजवा दी है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी अक्षय ठाकरे ने अपनी पत्नी से मारपीट की थी और जब उसकी पत्नी रिपोर्ट करने के लिए थाने पहुंची थी तब अक्षय ठाकरे ने समझौता करवा कर घर ले गया था।
पत्नी को रिपोर्ट लिखाने थाने क्यों ले गया कह कर मारपीट किया- दीपक गजभिए
जिला अस्पताल में भर्ती दीपक गजभिए ने बताया कि अक्षय ठाकरे अपनी बीवी के साथ लड़ाई झगड़ा करता है उसकी बीवी ने एफ आई आर के लिए उसे थाने चलने बोली थी ।जब वह रिपोर्ट करने के लिए थाने जा रही थी तब उसके साथ थाना गया था। शाम को अक्षय ठाकरे ने उसे मेरी पत्नी को थाने क्यों लेकर गया और रिपोर्ट लिखवाया कह कर मारपीट किया। जिससे वह घायल हो गया ।







































