वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने सभी देशों से कोरोना के ओरिजन से जुड़ी जानकारी शेयर करने के लिए कहा है। WHO का ये बयान अमेरिकी दावे के बाद सामने आया है। हाल ही में FBI के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने कहा था- कोरोना चीन के वुहान लैब से ही लीक हुआ है।
चीन ने FBI के दावे को गलत बताया। इसके बाद WHO के चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा- अमेरिका ने जो दावा किया है उसी जुड़ी कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है। अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी इंटेलिजेंस रिपोर्ट के हवाले से चीन को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन हमारे पास ऐसी किसी भी रिपोर्ट का कोई एक्सेस नहीं है।
कोरोना ओरिजन पर रिपोर्ट फ्यूचर में मददगार साबित होगी
किसी भी देश के पास कोरोना के ओरिजन से जुड़ी कोई भी जानकारी हो वो हमें दे दें। हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं कि महामारी कैसे और कहां से शुरू हुई। अगर हमें कोई ठोस जानकारी मिल जाती है तो हम आने वाली दूसरी महामारी से बचने के रास्ते ढूंढ सकते हैं। साथ ही आने वाले समय में हमें ज्यादा परेशानियां नहीं उठानी पड़ेंगी।
पहले भी चीन पर आरोप लगे, सरकार ने खारिज किए
रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुरक्षा में चूक होने की वजह से वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) से लीक हुआ था। इसके बाद महज कुछ दिनों में यह पूरी दुनिया में फैल गया। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही वुहान लैब से कोरोना लीक होने की कई थ्योरी आ चुकी हैं। यहां काम करने वाले रिसर्चर्स विशेष रूप से कोरोना वायरस की प्रजातियों को स्टडी करते हैं। ऐसे में किसी वैज्ञानिक के जरिए इसका संक्रमण फैलने की आशंका है। हालांकि, हमेशा से ही चीनी सरकार और वुहान लैब ने इन आरोपों को खारिज किया है।
अमेरिका पर भी लग चुके हैं वायरस फैलाने के आरोप
तीन महीने पहले एक अमेरिकी वैज्ञानिक ने दावा किया था कि अमेरिकी सरकार चीन में कोरोना वायरस बनाने के प्रोजेक्ट को फंड कर रही थी।










































