कोरोना महामारी के बीच गुजर-बसर करना हुआ मुश्किल 

0

जिलेवासियों का रोजगार की तलाश में मजदूरों का महानगरों की ओर पलायन करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले के वनांचलो से मजदूर रोटी रोटी की तलाश में रोजाना ही महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं।

जिले में उद्योग व रोजगार के संसाधन ना होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का संकट बना हुआ है वहीं कम मजदूरी और समय पर भुगतान न होने के कारण मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं।

मजदूरों के पलायन के सामने शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मनरेगा व अन्य योजनाएं भी फीकी नजर आ रही है और लोग काम की तलाश में रायपुर हैदराबाद सहित अन्य महानगरों की ओर रोजाना ही पलायन कर रहे हैं।

जिसका एक नजारा रविवार को नगर के बस स्टैंड में देखने को मिला जहां दक्षिण बैहर व लांजी क्षेत्र के कई मजदूर अपने कंधों पर चावल और कपड़ों की बोरी लिए हुए बाल बच्चो सहित रोजगार की तलाश में अन्य महानगरों की ओर पलायन करते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here