कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन देकर पंजीयन के दिन गायब हुआ दूल्हा

0

एक महिला को युवक ने शादी का झांसा दिया। उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद दोनों ने शादी के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया। तारीख मिली। इसके बाद तय तारीख पर महिला तो कलेक्ट्रेट पहुंच गई, लेकिन युवक नहीं पहुंचा। इसके बाद उसने महिला का फोन तक उठाना बंद कर दिया। इसके बाद महिला मंगलवार रात पनागर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला की पहचान कुछ समय पूर्व नरेन्द्र केवट से हुई। नरेन्द्र ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ दुराचार करने लगा। महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो नरेन्द्र उसे अपने साथ कलेक्ट्रेट ले गया। जहां दोनों ने पांच अप्रैल 2022 को शादी के लिए आवेदन किया। दोनों को 11 अप्रैल की तारीख मिली। तय तारीख पर महिला तो कलेक्ट्रेट पहुंची, लेकिन नरेन्द्र वहां नहीं पहुंचा। महिला ने उसे फोन लगाया, तो उसका फोन बंद मिला, तब महिला लौटी और उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, नतीजतन वह थाने पनागर थाने पहुंची और आरोपित नरेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

होटल संचालक पर चाकुओं से वार

दीक्षितपुरा में रहने वाले एक रेस्टारेन्ट संचालक पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंजू तेली की गली निवासी हर्षवर्धन तिवारी का रेस्टारेन्ट है। रात में वह रेस्टारेन्ट में था। इसी दौरान वहां आकाश सोनी, हर्ष सोनी और मोनू जैन पहुंचे। तीनों ने बिरयानी पैक कराई। हर्षवर्धन ने उन्हें पैकेट दिया तो तीनों ने उसे फेंक देने को कहा। हर्ष ने जब रुपए मांगे, तो तीनों ने उससे अभद्रता की और चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया। घायल हर्षवर्धन को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here