कोलकाता के समलैंगिक जोड़े ने की शादी, फोटोज और वीडियो हुए वायरल

0

कोलकाता के एक समलैंगिक जोड़े ने हाल ही में शादी की। वह अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। दोनों 3 जुलाई को एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा के विवाह समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। उनकी ड्रीम वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यूजर्स कपल को दे रहे शुभकामनाएं

अभिषेक रे ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे की तरह धोती-कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य शर्मा ने शेरवानी पहनी। अभिषेक एक फैशन डिजाइनर हैं। वहीं चैतन्य डिजिटल मार्केटर है। दोनों की हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए। उनके वेडिंग प्लानर द्वारा एक रील बनाई भी बनाई गई। जिससे हजारों व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

पिछले साल भी एक शादी थी चर्चा का विषय

इससे पहले पिछले साल हैदराबाद में एक गे कपल शादी के बंधन में बंध गए। 34 साल के अभय डांगे और 31 साल के सुप्रियो चक्रवर्ती ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों में मौजूदगी में शादी की। वेडिंग करने से पहले दोनों ने एक दूसरे को आठ साल तक डेट किया।

केरल में हो चुकी दो शादियां

जुलाई 2018 में कोच्चि के आईटी प्रोफेशनल्स निकेश उषा पुष्करन और सोनू एमएस ने मंदिर में शादी की थी। वहीं दिसंबर 2019 में निवेद एंटनी चुल्लीकल और अब्दुल रहीम केरल में दूसरे गे विवाहित कपल बने थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here