कोस्ते पानी की टंकी में लीकेज

0

 नगर से ४ किलोमीटर दूर स्थित वृहद ग्राम पंचायत कोस्ते में फिर एक बार पीने के पानी की समस्या सिर उठा रही है। यह समस्या नल जल योजना की टंकी के लीकेज होने की वजह से उत्पन्न हो रही है। जिसकी वजह से नल जल योजना का पानी पूरे ग्राम को सप्लाई नही हो पा रहा है। हालंाकि एक टंकी का निर्माणा भी हो रहा है मगर उस निर्माण को करीब १ वर्ष से अधिक का समय लगेगा। जिसकी वजह से पुरानी टंकी से ही नल जल योजना संचालित हो रही है। ग्रामीणों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है की टंकी के लीकेज होने से जो पानी व्यर्थ में बह रहा है अगर उसके लीकेज को फिलहाल सुधार लिया जाये तो गर्मी में उन्हे पीने के पानी की समस्या से नही जूझना पड़ेगा।

४ वार्ड पानी से वंचित – ओवेश

इस संबंध में ग्रामीण ओवेश रोडग़े ने पद्मेश को बताया की यह समस्या करीब ६ माह से बनी हुई है। पूरे ग्राम में पानी की सप्लाई नल योजना के तहत होती है मगर वार्ड क्रमांक ८,९,१०,११ व १२ के लोग पानी न मिलने से इधर उधर से पानी ला रहे है। वही कुछ हेडपंप भी खराब है। जिसकी वजह से जिनके घर में कुऐ व बोर है उनसे पानी लेना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम प्राय:प्राय: प्रारंभ हो चुका है ऐसे में अगर टंकी का लीकेज सुधारा नही गया तो निश्चित ही विकराल जल संकट से ग्रामीणों को गुजरना पड़ेगा। श्री रोडग़े ने बताया की वर्तमान समय में टंकी का रंग रोगन का कार्य ठेकेदार किया जा रहा है हम पीएचई विभाग से मांग करते है की टंकी का लीकेज भी सुधरवाया जाये।

पीएचई विभाग को पंचायत की तरफ से लिख रहे पत्र – सचिव

जब इस मामले में पद्मेश ने ग्राम पंचायत सचिव कमल सिंह वल्के से बात की तो उन्होने बताया की उनके द्वारा इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाल लिया जायेगा। वर्तमान में हम लोग एक और पानी की टंकी का निर्माण पीएचई विभाग के माध्यम से कर रहे है। वही आज ही वे पीएचई विभाग को भी पंचायत की तरफ से लेटर लिख रहे है और इस समस्या से उन्हे अवगत कराते हुये शीघ्र ही टंकी का लीकेज सुधरवाने की बात कहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here