हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहकाडिबर में आपसी रंजिश और विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई थी। मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। जिनमे दूसरे पक्ष के दो घायल शैलेंद्र पिता प्रीतम लाल मसकरे 40 वर्ष चिमनलाल पिता दलपत बिरनवार 65 वर्ष को बालाघाट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजेंद्र मसकरे और बेनु बाई बिरनवार को मामूली चोटें आई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल की रात करीब 11 बजे चिमनलाल बिरनवार अपने परिवार के साथ गांव में राजेंद्र नगपुरे के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान नाच-गाने को लेकर उनके बेटे राजू बिरनवार और गांव के ही जमुना प्रसाद के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख चिमनलाल अपने बेटे को लेकर घर लौट आए।आरोप है कि कुछ समय बाद आतिश लिल्हारे अपने साथियों जमुना प्रसाद और शिव नगपुरे के साथ चिमनलाल के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे शैलेंद्र मसकरे और राजेंद्र मसकरे को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
इस घटना में शैलेंद्र मसकरे (40 वर्ष) और चिमनलाल बिरनवार (65 वर्ष) के हाथ फ्रैक्चर हो गए तथा उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिनका इलाज बालाघाट के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं राजेंद्र मसकरे (34 वर्ष) और वेनु बाई (40 वर्ष) को मामूली चोटें आई हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया।








































