कोहली की जगह अक्षर को भेजने पर भड़के दिग्गज:सुनील गावस्कर बोले-दाएं और बाएं का प्रयोग करना बंद हो

0

मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। भारत को जीत के लिए 100 रन की जरूरत है। विराट, राहुल, शुभमन गिल और चेतेश्वर पेवलियन जा चुके हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के 145 रन के लक्ष्य के जवाब में 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। अक्षर और जयदेव उन्नादकत नाबाद हैं।

तीसरे दिन बैटिंग लाइन में बदलाव दिखा। कोहली से पहले अक्षर को भेजा गया, वहीं पंत से पहले जयदेव उन्नादकत को भेजा गया। जिसके बाद सुनील गवास्कर, अजय जडेजा और सबा करीम कैप्टन केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ से नाराज दिखे। इनको ये बदलाव पसंद नहीं आया।

गावस्कर ने तीसरे दिन के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर कहा,’इससे कोहली को अच्छा संदेश नहीं जाएगा। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। अगर कोहली खुद इस बदलाव के लिए कहते तो ये अलग बात थी। उन्होंने आगे कहा कि हम नहीं जानते कि ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ है, मगर ये समझना मुश्किल है। हालांकि अक्षर पटेल ने शानदार खेल दिखाया है और वह अभी नाबाद हैं। बाएं हाथ का कोई बल्लेबाज हो या नहीं। पंत को कल बल्लेबाजी करने भेजना चाहिए। ये दाएं और बाएं का प्रयोग करना बंद करना चाहिए।’

जडेजा ने कहा कि विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और 15 ओवर बचे हुए थे। उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता था। वहीं, सबा करीम ने इसे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का विचार बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्या ऋषभ पंत ने नींद की गोली ले रखी थी? हालांकि, उन्होंने इस बात का बचाव करते हुए कहा कि उन लोगों के लिए यह कहना आसान है। उन्हें नहीं पता कि कोई अच्छा महसूस कर रहा है या नहीं।

बांग्लादेश के नाम रहा तीसरा दिन
शनिवार को बांग्लादेश ने 7/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम करीब ढाई सेशन के खेल में 231 रन बनाकर ऑलआउट हुई। उनके लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 73 और ओपनर जाकिर हसन ने 51 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। वहीं, उमेश यादव और जयदेव उनादकट के हाथ एक-एक सफलता मिली।

तीसरे दिन भारत ने 45 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया ने ओपनर शुभमन गिल (7), चेतेश्वर पुजारा (6), केएल राहुल (2) और विराट कोहली (1) विकेट गंवाए। मेहदी हसन मिराज ने 3 और शाकिब अल हसन ने एक विकेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here