कौन हैं अनन्या सोनी जिन्हें विकिपीडिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी बता दिया?

0

चुनावों के मौसम में नेताओं की तरह-तरह की तस्वीरें फोटो और उनके बारे में जानकारी वायरल होती रहती है। कुछ ऐसा ही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुआ। दरअसल, किसी शरारती शख्स ने खरगे के विकिपीडिया पेज को एडिट करके उनकी पत्नी का नाम बदल दिया। शख्स ने खरगे की पत्नी राधाबाई खरगे की जगह दक्षिण की अभिनेत्री अनन्या सोनी को उनका पत्नी बता दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर करने लगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष के ऑफिस ने तुरंत इस पर कार्रवाई की और इसमें सुधार कर लिया गया। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये अनन्या सोनी हैं कौन?

मॉडल होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं अनन्या सोनी

अनन्या सोनी एक मॉडल होने के साथ ही एक्ट्रेस भी हैं। उनका जन्म जन्म 13 जुलाई 1994 को हुआ था। अनन्या सोनी ने कई खिताब भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 2015 में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल और साल 2016 में मिस एशिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। अनन्या सोनी ने मास कम्युनिकेशन किया है और उन्हें घूमने का काफी शौक है और उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान और आलिया भट्ट काफी पसंद हैं। अनन्या सोनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2017 में तेलुगु फिल्म शमंतकमणि से की थी। इस फिल्म से उन्होंने अनूठी पहचान बनाई। अनन्या ने कई नामी सितारों के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है। जिनमें नारा रोहित, सुधीर बाबू, संदीप किशन, आदि साईकुमार, राजेंद्र प्रसाद, चांदनी चौधरी, बनर्जी, रघु करुमांची शामिल हैं। अनन्या पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भी बोलना बखूबी से जानती हैं। उन्हें छोटी उम्र में ही शास्त्रीय नृत्य का शौक था इसलिए उन्होंने इसे सीखना शुरू कर दिया। अनन्या सोनी ने टीवी एड में काम करने के साथ ही कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग भी की है।

कौन हैं मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी का नाम राधाबाई खरगे है। वो उनके साथ कई बार सार्वजनिक कार्यक्रम में जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ पहुंचे थे। उन्होने कलबुर्गी जिले के चित्तपुर शहर के पास एक गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here