क्या खत्म हो रही तीसरी लहर, दिल्ली में लगातार चौथे दिन कम निकले कोरोना केस

0

देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब स्थिर होने लगे हैं और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शायद जल्द ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर खत्म हो जाएगी। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो इस दौरान कोरोना संक्रमण के 2,58,089 नए मामले सामने आए हैं और साथ ही 1,51,74 मरीजों की रिकवरी हुईं। बीते 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो कल दिल्ली में कोरोना के 18,286 मामले आए थे और पॉजिटिविटी दर 27.8 फीसदी थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में लगातार 4 दिनों से कोरोना के मामले कम आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,85,00,000 डोज दी जा चुकी है और 100 फीसदी योग्य आबादी के लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, 80 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में फिलहाल सक्रिय मामले 16,56,341 हैं और 3,52,37,461 की रिकवरी हो चुकी है। अभी तक देश में कोरोना संक्रमण के कारण 4,86,451 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया है कि देश में अभी तक कुल वैक्सीनेशन 1,57,20,41,825 हुआ है और ओमिक्रोन के मामले अभी तक 8,209 दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली मुंबई में लगातार कम हो रहे केसदिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब कम होना शुरू हो गए हैं। ऐसे में यह सवाल भी सामने आने लगे हैं कि क्या इन दोनों महानगरों में कोरोना का पीक आ गया है या सिर्फ कोरोना टेस्ट में कमी आई है? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक आ चुका है और जल्दी ही कोरोना केस राजधानी में घटना शुरू हो सकते हैं।

फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर की पीकवहीं दूसरी ओर नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल कमेटी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में तीसरी लहर पीक पर होगी। समिति ने यह भी कहा है कि हालांकि तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। एक बार जब ओमिक्रॉन डेल्टा को मुख्य संस्करण के रूप में बदलना शुरू कर देता है, तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे और ओमाइक्रोन संस्करण तीसरी लहर का कारण बनेगा। देश में कोरोना की तीसरी लहर जरूर आ गई है. लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here