क्या एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा डेट कर रहे हैं? 23 मार्च की रात को उन्हें साथ में घूमते देखा गया तो यही सवाल दिमाग में आया। हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।
परिणीति और राघव को इससे पहले बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर करते देखा गया था। अगले ही दिन दोपहर में दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। बैक टू बैक आउटिंग से फैंस के बीच सच जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
दोनों को साथ में मिला था अवॉर्ड, तभी हुई जान पहचान
रिपोर्ट्स की मानें को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने लंदन से पढाई की हैं। वो काफी समय से दोस्त हैं। वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं। दोनों को घूमना पसंद हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और फिलहाल किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।
वहीं राघव चड्ढा भी 34 साल की उम्र में सिंगल हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।
सांसद होने के साथ चार्टेड अकाउंटेंट भी राघव चड्ढा
बता दें कि राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं।
उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था जिसका विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। विपक्षियों का कहना है कि राघव पंजाब के वर्किंग सीएम हैं जबकि भगवंत मान सिर्फ एक शो-पीस सीएम हैं।