रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों साथ में काफी क्यूट कपल बनाते हैं। दोनों के घरवालों को भी इनके रिश्ते से कोई समस्या नहीं है और लंबे समय से दोनों की शादी की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इन दोनों कलाकारों ने लगातार शादी की बात को नकारा है, लेकिन एक बार फिर इन दोनों को साथ में देखा गया है। रणबीर और आलिया काम से ब्रेक लेकर जोधपुर पहुंचे हैं। इसके बाद फिर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। इन दोनों को जोधपुर में देखा गया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच रणबीर और आलिया के फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों जोधपुर क्यों गए हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। फैमिली फंक्शन और वेकेशन पर दोनों को कई बार साथ देखा गया है।रणबीर और आलिया रविवार को जोधपुर में साथ देखे गए। इसके बाद से ही दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही यह बात भी कही जा रही है कि ये दोनों शादी कर सकते हैं।
वायरल फोटो के साथ कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया यहां अपना वेडिंग वेन्यू देखने गए थे। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह रणबीर और आलिया ही बता सकते हैं। सितंबर को रणबीर कपूर का जन्मदिन भी होता है। इस वजह से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि आलिया यहां अपना जन्मदिन मना सकती हैं। संभव है कि दोनों यहां साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रणबीर और आलिया साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका होगा, जब दोनों साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान खुद कबूला था कि अगर कोविड नहीं होता तो वह अब तक आलिया भट्ट से शादी कर लेते।
.jpg)
आलिया हाल ही में मुंबई में ही अपने नए घर के काम को देखने पहुंची थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी के बाद आलिया वहां रणबीर के साथ रह सकती हैं।