खंडवा जिले में नंदकुमार सिंह चौहान के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

0

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की अस्थि कलश यात्रा का काफिला शनिवार सुबह 10:45 बजे खंडवा जिले के ग्राम बोरगांव पहुंचने पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुबह गृह ग्राम शाहपुर से खुली जीप में अस्थि कलश के साथ यात्रा शुरू हुई थी। जीप में संसद चौहान का पुत्र अंशुल सहित स्वजन सवार यात्रा है। सर्वप्रथम बुरहानपुर से निंबोला, असीरगढ होते हुए, बड़ा बोरगांव पहुंची। यहां भाजपा नेताओं ने आगवानी की। यहां से यात्रा कुमठी, रुस्तमपुर, दुल्हार फाटा, सैयदपुर खैगांवडा, सिरपुर भाटा, छोटी बोरगांव, होते हुए खंडवा करीब पहुंच रही है।

यहां गणमान्य नागरिक, पार्टी नेता व कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मानसिंह चौराहे से, जयअंबे चौक, जलेबी चौक, होते हुए बजरंग चौक, टपालचाल चौक, अग्रसेन चौराहा, बांबे बाजार, केवल राम चौराहा, नगर निगम चौराहा होते हुए सरकारी अस्पताल से पड़ावा, जीडीसी कॉलेज, पदमनगर, इंदौर नाका, छैगांवदेवी, दोदंवाडा, छैगांव माखन, भोजा खेड़ी, देशंगाव, धनगांव, से सनावद, भोगांवा कोठी, होते हुए दोपहर 3 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेगी। यहां नगर घाट पर अस्थि विसर्जन किया जाएगा। कलश यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ओंकारेश्वर में उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here