खंडवा जिले में पलटा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का वाहन

0
  • ओंकारेश्वर के पास आश्रम आए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का वाहन पलटी खा गया। घटना गांव सुलगाव के पास मोड़ की है। गनीमत रही कि हादसे में वाहन में सवार एक भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बुधवार को देर रात अचानक ओंकारेश्वर के पास स्थित एक आश्रम में पहुंचे। यहां संत के दर्शन कर वे अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे। इस बीच ग्राम सुलगाव के पास काफिल में पुलिस का वाहन (बोलेरो कार) मोड़ पर पलट गया। सूबेदार देवेंद्र परिहार ने बताया कि वाहन पुलिस लाइन से भेजा गया था। इसमें एक थाना प्रभारी और चार एसएफ के जवान सवार थे। मोड पर चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद वाहन एक पलटी खा गया। हादसे में वाहन में सवार एक भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है, सभी सकुशल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here