नगर मुख्यालय से लगभग १० किमी. दूर ग्राम पंचायत खमरिया में आजादी का अमृत महोत्सव एवं संविधान दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों में संविधान के प्रति जागरूकता लाने के लिए संविधान प्रतियोगिता रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया स्थित परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा ९ वीं से कक्षा १२ वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल होकर १०० अंक का प्रश्नपत्र हल किये जिसमें संविधान सहित अन्य सामान्य ज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे गये जिसका छात्र-छात्राओं ने हल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ के छटवें नंबर से १५ वें नंबर तक के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार आगामी २६ जनवरी को प्रदान किया जायेगा। चर्चा में शिक्षक प्रदीप डहरवाल ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित किया गया जिसमें खमरिया क्षेत्र के करीब ७५० कक्षा ९ वीं से १२ वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर पर्चा हल किया और आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही संविधान के बारे में व अन्य सामान्य ज्ञान प्राप्त करवाना है ताकि भविष्य में काम्पीटिशन की परीक्षा तैयारी करने में उन्हे मदद मिल सके। श्री डहरवाल ने बताया कि आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार ५००१ रूपये, द्वितीय पुरस्कार ४००१ रूपये, तृतीय पुरस्कार ३००१ रूपये, चतुर्थ पुरस्कार २००१ रूपये, पांचवा पुरस्कार १००१ रूपये एवं छटवें नंबर से १५ वें नंबर तक के प्रतिभागी को ५००-५०० रूपये का सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र आगामी २६ जनवरी को प्रदान किया जायेगा।










































