खुद बने ‘रामायण’ के किरदार, लेकिन नहीं कर पाएंगे भव्य राम मंदिर के दर्शन

0

22 जनवरी के लिए पूरा देश तैयारियों में जुटा है। इस दिन अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर की स्थापना का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। इस दिन के लिए अयोध्या में खास आयोजन किया गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। लेकिन इस शो के अन्य कलाकार जिन्होंने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, उन्हें इस दर्शन का सौभाग्य नहीं मिल पाएगा।

संजय जोग (Sanjay Jog- Bharat)

रामायण शो में भगवान राम के भाई भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग को उस समय काफी पसंद किया गया था। साल 1995 में लिवर फेल होने के कारण संजय का निधन हो गया था।

अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi- Ravan)

अरविंद त्रिवेदी ने रामायण शो में रावण की भूमिका निभाई थी। वे इस शो में भगवान राम के विरोधी बने थे, लेकिन असल जिंदगी में वे अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखना चाहते थे। साल 2021 में हार्ट अटैक के कारण अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here