खुफिया लॉकर के अंदर छिपा है Coca Cola का पुराना राज

0

दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सॉफ्ट ड्रिंक में से एक कोका कोला है। इसकी खोज एक फौजी ने की थी। अमेरिका में गृहयुद्ध के दौरान 1865 में लेफ्टिनेंट कर्नल जॉन पेम्बर्टन बुरी तरह घायल हो गए थे। अपने दर्द को दूर करने के लिए वह ड्रग्स लेने लगे। धीरे-धीरे उन्हें इस ड्रग्स की लग लग गई। अपनी इस लत को दूर करने के लिए उन्होंने विकल्प तलाशा शुरू किया। इसी तलाश का नतीजा कोका कोला (Coca Cola) के रूप में दुनिया के सामने आया।

जॉन पेम्बर्टन (John Pemberton) सेना में जाने से पहले फॉर्मेसी का काम करते थे। वह लगातार ड्रग्स के विकल्प के लिए रिसर्च करते रहे। उन्होंने सालों तक मेहनत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उन्हें फ्रैंक रॉबिन्सन (Frank Robinson) का साथ मिला। दोनों ने मिलकर एक केमिकल कंपनी शुरू की। पेम्बर्टन यहां एक तरल पदार्थ बनाया। इसमें सोडा मिलाकर लोगों को टेस्ट कराया। यह ड्रिंक लोगों को काफी पसंद आई। 8 मई 1886 को पहली बार कोका कोला बेचा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here