बालाघाट मुख्यालय से लगी हुई ग्राम पंचायत खुर्सोड़ी में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया गया है जिसमें 2 अप्रैल को कलश यात्रा निकाल कर इस महापुराण का शुभारंभ किया गया
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत महापुराण इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें वृंदावन से पधारी दीप्ति श्री के द्वारा पूरे दिन श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें 2 अप्रैल को श्रीमद् गवत महापुराण का प्रारंभ किया गया और कलश यात्रा निकाली गई यह कलश शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंची जहां पर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर सार्वजनिक समिति द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण का आरंभ कराया गया
आपको बता दें कि 9 अप्रैल तक चलने वाले यह महापुराण में अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत खुर्सोड़ी सभी श्रद्धालुओं से यह अपील करती है कि इस महापुराण में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें जिसका समय संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक का रखा गया है एवं वही 9 अप्रैल को इसका समापन किया जाएगा










































