खूबसूरती में आजकल की अभिनेत्रियों को मात देती हैं रेखा

0

67 वर्षीय अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती आज भी देखते ही बनती है। उनके देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उनकी उम्र थम सी गई हो। आजकल की अभिनेत्रियों को भी वो मात देती दिखती हैं। ये उनका जादू है कि जहां कहीं भी जाती हैं उन पर ही निगाहें टिक जाती हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रेखा भी पहुंची थीं। रेखा को कई बार मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर देखा जाता रहा है, जहां पपराजी उन्हें स्पॉट करते हैं। लेटेस्ट तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी मां का जन्मदिन सेलिब्रेशन था। तस्वीरों में रेखा के साथ उनकी मैनेजर फरजाना भी नजर आईं। मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा- ‘बर्थडे सेलिब्रेशन जारी है… गर्मजोशी और प्यार के साथ… मॉम, रेखा जी, फरजाना। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here