ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रोशना में 20 माह की मासूम बच्ची कायरा पिता बृजेंद्र हरिनखेडे ने घर में खेलते खेलते कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के खाली पंप के पाइप को मुंह में रख लिया। अचानक कीटनाशक दवाई मुँह में आने से यह मासूम बच्ची घर में उल्टी करने लगी। जिसे उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेंद्र हरिनखेडे ग्राम रोशना निवासी खेती किसानी का काम करते हैं जिन्होंने फसल में छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवाई का खाली पंप घर में रख दिए थे ।20 दिसंबर को 12:30 बजे करीब जब बृजेंद्र हरिनखेडे की 20 माह की मासूम बच्ची कायरा घर में खेल रही थी तभी वह अचानक उल्टी करने लगी। जिसे उल्टी करते हुए उसकी मां संगीता ने देखी समीप ही
कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने का खाली पंप का पाइप भी वहीं पर रखा हुआ था संभवत कायरा ने खेलते खेलते पंप के पाइप को मुँह में रख लिया और पंप में कुछ रखी कीटनाशक दवा उसके मुंह में जाने से वह उल्टी करने लगी। संगीता ने अपने देवर कपिल के साथ बेटी कायरा को जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती की उपचार के दौरान कायरा की हालत ठीक बताई गई है।










































