खैरलांजी जनपद सदस्य ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

0

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ८ जुलाई को जनपद सदस्य खैरलांजी ललित ठाकुर ने एक ज्ञापन सौंपा है। हालांकि यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से मुलाकात न होने के कारण उन्होने इस ज्ञापन को डिस्पेज शाखा में दिया है। ज्ञापन में उन्होने अपने जनपद क्षेत्र अंर्तगत आने वाले लावनी, फुटारा सहित कुछ और ग्रामों में हेडपंप उत्खनन की मांग करते हुये खराब हेडपंप को सुधरवाये जाने की मांग की है। उनका साफ तौर पर कहना है कि आज भी उनके जनपद क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। पदम्मेश को जानकारी देते हुये जनपद सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि वे बरसात पानी के चलते स्वयं ही ज्ञापन देने आये है। इसके पूर्व भी उनके द्वारा अपने जनपद क्षेत्र क्रमांक २ की पानी की समस्या को लेकर शिकायत की गई है। जिसमे उन्होने शासन प्रशासन व संबंधित पीएचई विभाग को कई पाईंट भी बताये थे। ताकि उन स्थानों पर हेडपंप का उत्खनन हो सके मगर आज भी उनके जनपद क्षेत्र के कई ग्राम में पानी की समस्या बनी हुई है वही कुछ हेडपंप खराब पड़े हुये है। जिनका सुधारकार्य होना चाहिये। अपनी इसी समस्या को लेकर वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराने आये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here