खैरलांजी पुलिस नहीं लिख रही एफआईआर?

0

खैरलांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सावरी में 22 अक्टूबर को दो पक्षों में हुई मारपीट वाले मामले में, गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने खैरलांजी पुलिस पर मामले की एफआईआर दर्ज ना करने और पुलिस द्वारा आरोपियों का संरक्षण किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मामले में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम सावरी में दबंगों द्वारा पति-पत्नि व एक व्यक्ति से मारपीट कर जमीन खाली करने दबाव बनाया गया। जिसकी शिकायत खैरलांजी थाना में करने पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखकर दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे पीडि़त दम्पति ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच एसपी से शिकायत कर दोषियों पर कार्यवाही करने व न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए _ सूर्यभान नगपुरे
ज्ञापन को लेकर की गई चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीडि़त सूर्यभान नगपुरे ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वे अपने घर में थे, तभी गांव के ही दो लोग घर पहुंच आवाज लगाया जिससे मैं बाहर आया तो मुझे वे बोलने लगे कि यह जमीन किसी मुस्लिम की है इसे तुम खाली कर दो। जिस पर मैंने ने कहा कि यह जमीन पूर्वजों से हमारी है और इसके कागजात भी हमारे पास है, प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। इस पर दोनो ग्रामीणों ने उसके साथ गाली गुफ्तार कर मारपीट करने लगे इनके साथ 10,12 लोग और भी थे। मारपीट करते देख उनकी पत्नि पुस्तकला और ग्रामीण डुलीचंद नगपुरे आए
बीच बचाव करने आए तो दोनों ने पुस्तकला के साथ भी मारपीट कर खींचतान कि, डुलीचंद नगपुरे को भी गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद हम तीनों खैरलांजी थाना शिकायत करने पहुंचे तो पहले से ही मारपीट करने वाले आरोपी और उनके साथी थाना में एएसआई पिछोड़े के साथ बैठे हुये थे। हमारे द्वारा रिपोर्ट लिखने एएसआई पिछोड़े से कहा गया तो उनके द्वारा हमें डांट फटकार कर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया गया। थाना में भी दोनों आरोपियों द्वारा हमें जान से मारने की धमकी दी गई। हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ,उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उन पर वैधानिक कार्यवाही कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए

हमें इंसाफ दिलाया जाए_ पुस्तकला नागपुरे
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान पीड़िता श्रीमती पुस्तकला नागपुरे ने बताया कि उनके पति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट की है।हमारी पुश्तैनी जमीन को खाली करने का हम पर दबाव बनाया जा रहा है। मारपीट करने के दौरान जब वे बीच-बचाव करने गई तो उनके साथ भी मारपीट की गई गाली गलौज की गई, वही खैरलांजी पुलिस हमारी एफ आई आर दर्ज नहीं कर रही है। जिसकी शिकायत लेकर हम एसपी कार्यालय आए हैं। हमारी मांग है कि हमें इंसाफ दिया जाए और दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here