शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्रा पर्व पर नगर मुख्यालय में लालबर्रा विकासखण्ड की सबसे पुरानी समिति श्रीगणेश नवदुर्गा उत्सव गंज समिति प्रांगण में शारदेय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन माँ जगदम्बे की प्रतिमा विराजित कर भक्तिभाव के साथ नवरात्र पर्व मनाया गया। ५ अक्टूबर को हवन-पूजन का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम काशी से पधारे आचार्यों के द्वारा यजमान लयल पशीने सपत्निक की उपस्थिति में संपन्न करवाया है और उक्त कार्यक्रम में श्रध्दालुओं व समिति के पदाधिकारियों के द्वारा हवन कुण्ड में आहुति डालकर धर्मलाभ अर्जित किया तत्पश्चात महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। शारदेय नवरात्र पर्व के नवमी के दिन ४ अक्टूबर की रात्रि में जबलपुर का माँ हिंगलाज विशाल देवी जागरण गु्रप कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें इंडियन आइडल की मशहूर गायिका वैशाली रैकवार व अन्य कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक सुमधुर स्वरों में देवी गीतों की प्रस्तुती दी गई और दर्शकों ने देररात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।










































