घने जंगलों और वन्य प्राणियों के लिए मशहूर बालाघाट जिले में अक्सर बाघ और तेंदुए जैसे जीवों के दीदार होते हैं। इसी तरह नजारा देखने मिला कान्हा नेशनल पार्क से लगे बफर जोन में। जहां एक वयस्क बाघ सड़क पार करता नजर आ रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बैहर से गढ़ी के बीच सड़क मार्ग का बताया जा रहा है।
नए साल से पहले रास्ते से गुजर रहे लोगों को अचानक बाघ के दीदार होने से वे रोमांचित हो गए। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे जंगल क्षेत्र से बाघ सड़क पर आया लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अपने वाहन से गुजरते पर्यटकों ने वाहन रोके और रास्त पार करते हुये बाघ का दीदार किया। इस बाघ को लंगड़ाते हुये देखा गया। आपके बता दें कि कान्हा नेशनल पार्क के इस बफर जोन वाले मार्ग पर अक्सर लोगो को इसी तरह अन्य वन प्राणियों के दर्शन हो जाते हैं। बाघ का रास्ता पार करने का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है।










































