गर्भवती महिला सहित 3 अन्य लोगो का किया गया रेस्क्यू

0

लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नदी नाले जलाशय खतरे के निशान से ऊपर बह रहे. नदी किनारे बसे ग्राम मुंडेसरा नक्शी बम्हगांव बिनौरा देवगांव पान गांव जामड़ी  मुरकूड़ा परसवाड़ा कोसते भुवा पलेरा मेंआमजन भारी बारिश से प्रभावित है. वहीं प्रशासन की निगाहें नदी इलाकों के गांव में बनी हुई है एनडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस एसडीएम थाना प्रभारी की टीम  किसी भी आपदा में कार्यवाही करने के लिए मुस्तैद है.संजय सरोवर परियोजना* (भीमगढ़) बांध के चार गेट खोले गए हैं जिसमे से  दो गेट – 1.50 मीटर तो 2गेट  से – 1.75  बहाया जा रहा  है  । इस प्रकार भीमगढ़ बांध से  कुल  30 हजार घन फीट प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। भीमगढ़ बांध से छोड़ने के कारण वैनगंगा नदी का जलस्तर पहले से कही अधिक बढ़ चुका है । जिसके कारण बालाघाट जिले के एवं महाराष्ट्र के भंडारा जिले के वैनगंगा नदी के किनारे के गांवों के ग्रामीणों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई .वही नदी किनारे गांव में जलभराव की स्थिति बनने लगी है. इसी बीच इस बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर लांजी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. जहां नदी किनारे बसे गांव लगातार बाढ़ के पानी से प्रभावित हो रहे हैं,तो वहीं जगह-जगह रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है.इस भारी बारिश और बाढ़ के चलते जहाँ. लाँजी -कलपाथरी मार्ग प्रभावित हो गया तो वही देवगाव से लाँजी मार्ग को सुरक्षा कि दृष्टि से बंद कराया गया है.लाँजी के देवगाव स्थिति देव नदी उफान पर है, जिससे अवगमन प्रभावित हो गया तो वही लाँजी आमगांव मार्ग स्थिति महाराष्ट्र राज्य सीमा मे बाढ़ का पानी नदी से उफान मानकर सड़क पर आ गया.जिससे अवगमन अवरुद्ध हुआ है. इसके आलावा लाँजी घोटी रोड स्थित कटंग नाला भर गया है.
तो वही लांजी क्षेत्र के लड़सड़ा गांव में एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने बाढ़ के पानी में फंसने पर एक गर्भवती महिला सहित तीन अन्य लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है बताया जा रहा है कि थाना लांजी के अंतर्गत ग्राम लड़सा में एक गर्ववती महिला समेत 03 लोगो की बाढ़ में फसे होने की सूचना 15 अगस्त को एसडीएम लांजी को मिली थी जिसकी सुचना एसडीएम लांजी द्वारा होमगार्ड/एसडीईआर टीम को दी गईं. जहाँ सुचना मिलते ही होमगार्ड/एसडीईआर की टीम को तत्काल किरनापुर से लांजी के लिए रवाना किया गया. यह टीम तत्काल घटना स्थल पहुंचे जहाँ उन्होंने करीब 2घंटे तक रेस्क्यू कर कड़ी मेहनत के बाद एक गर्भवती महिला सहित अन्य 03 तीगो को मोटर बोट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पहुंचाया है उधर लाँजी बाघ नदी के किनारे बसे रजेगांव के एक टोले को एसडीएम एवं प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित स्थिति देख खाली करवाकर सुरक्षित स्थान में भेजा गया है .तो वही बांधों में पानी भरने से खोले जा रहा है गेट को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवो के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. आपको बताए कि लगातार हो रही बारिश से आमजन प्रभावित हो चुके है तो वही नदी नालों में जलस्तर खतरे से ऊपर है जिसके चलतें प्रशासन ने आम जनता से नदी नालों के करीब ना जाने, और किसी भी प्रकार कि अनहोनी या आशंका होने पर सूचना दिए जाने कि अपील कि गईं है.इस दौरान स0उ0नि0 श्री महेश कुमार उइके,उमेश धानेश्वर, सैनिक हीरालाल टेकाम, अजगर अली, डीलीचंद बोपचे, दिलशाद, माणिक ठाकरे,टोविंद,अशोक वाकडे, अरविंद भंडारकर, नरेंद्र मसराम, ,वाहन चालक देवेंद्र गेडाम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here