गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना हो गया गुनाह?

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।पिछले दिनों चाईना में बने रोबोटिक सामान को अपना बताकर एआई सम्मिट में उसे भारत में बना दिखाया गया था, जिसका विरोध युवा कांग्रेस द्वारा किया था। जहां युवा कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए, सरकार ने ,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित अन्य की तत्काल गिरफ्तारी की थी। इस मामले पर अपना एतराज जताते हुए युवक कांग्रेस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है। जो अभी जारी है। जहां युवा कांग्रेस ने इस मामले में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही को सच्चाई की आवाज दबाने की कोशिश करना बताया है।तो वही उन्होंने इस गिरफ्तारी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसी तत्परता से पुलवामा की जांच ना कराने पर आपत्ति जाहिर करते हुए सरकार का निशाना भी साधा है।इसी मामले को लेकर शुक्रवार की शाम नगर के सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस की एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। आयोजित इस पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की। जिंसमे उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब आवाज उठाना, देश मे गुनाह सा हो गया है और यह गुनाह वे आगे भी करते रहेंगे।

इसी तत्परता से क्यों नहीं की गई पुलवामा घटना की जांच
आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहु ने बताया कि चाईना से बने सामान को अपना बताकर सम्मिट में उसे भारत में बना दिखाया जा रहा था, जिसका विरोध युवक कांग्रेस ने किया। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आतंकियों की तरह ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जिस तत्परता के साथ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, उस तत्परता के साथ पुलवामा आतंकी हमले में आरडीएक्स कहां से आया?, इसका 7 साल बीत जाने पर भी सरकार पता नहीं कर सकी, लेकिन सरकार ने 10 मिनट में विरोध करने वाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कहां के थे, यह पता कर लिया। सरकार की इस गलत नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस आगे प्रदर्शन करते रहेगी और अपने इस प्रदर्शन में सोशल मीडिया में एक्टिविस्ट रहने वाले युवाओं को भी जोड़ेगी।

अमेरिका के आगे नतमस्तक हो गई मोदी सरकार,
उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार, अमेरिका के आगे नतमस्तक हो गई है, देश के लोगों का सरा डेटा अमेरिका के सामने रख दिया है। 56 इंच का सीना बताने वाले देश के प्रधानमंत्री, महिलाओं के संसद में घेराव से डरकर, सांसद आना छोड़ देते है। जो साफ प्रदर्शित करता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष के सवालों और राष्ट्रीय अध्यक्ष से घबराए हुए है। युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्यवाही का विरोध करता है।

युवाओ को लीगल सपोर्ट प्रदान किया जाएगा
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए संविधान लीडरशीप चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से सरकार की नीतियों के खिलाफ, युवा आवाज उठाकर, इस अभियान से जुड़ सकते है, युवा कांग्रेस, ना केवल ऐसे युवाओं को राजनीति से जोड़ा जाएगा बल्कि उन्हें युवा कांग्रेस लीगल सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया पर एक्टिविटीज रहने वाले युवाओं को इस अभियान से जोड़कर सरकार का पुरजोर विरोध करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here