गायत्री मंदिर मेें पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी लालबर्रा मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में २७ मार्च की प्रात: १० बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रात: ११ बजे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व १६ संस्कार कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उक्त कार्यक्रम संपन्न करवाने के साथ ही यह भी कहा कि व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र का निर्माण एवं विजय के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए और विश्व गुरू की महंता को जन जन तक पहुंचाये भारत माता और भारतीय सांस्कृति का सदैव जय जय करते रहना चाहिए। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व आस्था पूर्वक मनाया गया। २७ मार्च की दोपहर १ बजे १२१ कलश व ज्वारों की मंदिर से शोभायात्रा निकालकर मंदिर परिसर में विसर्जन किया गया। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तजनों ने भंडारा ग्रहण कर गायत्री माता से आशिर्वाद प्राप्त किया। चर्चा में मंदिर सदस्यों ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें १९ मार्च की सुबह ५ बजे १२१ ज्योति कलश स्थापित व ज्वारे बोये गये थे। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम भी किये गये और २७ मार्च को पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार कायक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात कलश व ज्वारे विसर्जित कर महाभण्डारा का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के द्वारा शारदेय व चैत्र नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाता है एवं वारासिवनी सहित अन्य जिले के भक्तजन अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार मेें पहुंचते है गायत्री माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस अवसर पर गायत्री मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here