गिरे हुये मकान का नही हो पाया सर्वे

0

ग्राम पंचायत वारा मे गिरे हुये मकान की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। लोग झोपड़ी बनाकर अपना जीवन निर्वाह कर रहे है। गौरतलब है कि वारासिवनी जनपद पंचायत अंर्तगत कई मकान जो कच्चे थे वे गिर चुके है। मगर प्रशासन नेेे उस पर ध्यान नही दिया है। आज भी कई ग्रामीण झोपड़ी बनाकर रह रहे है। मगर न तो प्रशासन ने इस और ध्यान दिया है और ना ही पटवारी ने किसी प्रकार का सर्वे किया है।
हम लोग करते है अपने तरीके से मदद – प्रियल नेवारे
इसी तरह ग्रामीण प्रियल नेवारे ने पद़मेश को बताया कि यह मकान सुंदरलाल नेवारे का है। जिसके दोनो बच्चे बाहर रहते है। यह व्यक्ति काफी गरीब है जिसे हम आसपड़ोस के लोग खाना दे देते है। उसे शासन की तरफ से कोई मदद नही मिली है। फिर भी हम लोगो से जो मदद होती है हम लोग करते है। इस गरीब व्यक्ति का मकान बरसात मे गिर गया था। जिसे हम लोग अपने तरीके से मदद कर रहे है। हम भी चाहते है कि इस व्यक्ति को मदद मिलनी चाहिये ताकि वो अपना छोटा से घर बना सके मगर प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा है। मकान गिरने की वजह से उसकी घर गृहस्थी का सामान तक बर्बाद हो चुका है।
सुंदरलाल नेवारे का है मकान – राम नेवारे
वही ग्रामीण रामभ्नेवारे ने पद्मेश को बताया कि यह मकान सुंदरलाल नेवारे का है। यह मकान बरसाम मे गिर गया था। हम लोगो से जो मदद बन सकती है हम लोग करते है। उसके दोनो बेटे बाहर रहते है। वे भी समय समय पर आते है। मगर प्रशासन की और से उसे किसी प्रकार की मदद नही हो पायी है। हम चाहते है कि उसकी मदद होना चाहिये मगर ऐसा हो नही पा रहा है। हम चाहते है कि यह जो पीडि़त व्यक्ति है इसे प्रशासन मदद करे ताकि यह व्यक्ति झोपड़ीनुमा मकान पर न रहे।
इनका कहना है –
इस मामले मे जनपद पंचायत सीईओ सुश्री दिक्षा जैन ने दूरभाष पर बताया कि यह मामला रेवन्यु विभाग का है हमने सभी को सूचित कर दिया है। अब जो कार्यवाही करना है वो रेवन्यू विभाग को करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here