गुजरात के नए मुख्यमंत्री का नया कैबिनेट, यहां पढ़ें सभी 24 मंत्रियों का नाम

0

नई दिल्ली: गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। आज 24 मंत्रियों ने गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।

शपथ ग्रहण से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, कौशिक पटेल, प्रदीपसिंह जाडेजा और आर सी फल्दू जैसे रूपाणी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों को नये मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता है। भाजपा ने पुराने मंत्रियों को न दोहराने का फॉर्मूला अपनाते हुए रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी सदस्य को नहीं शामिल किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नया दिखने वाले मंत्रिमंडल के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले एक प्रभाव छोड़ना चाहती है।

ये है मंत्रियों की लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

  1. राजेंद्र त्रिवेदी 
  2. जीतू वाघाणी
  3. ऋषिकेश पटेल
  4. राघव जी पटेल 
  5. पूर्णेश मोदी 
  6. किरीट सिंह राणा 
  7. प्रदीप परमार 
  8. अर्जुन चौहान 
  9. कनुभाई देसाई 
  10. नरेश पटेल

स्वतंत्र प्रभार मंत्री

  1. हर्ष संघवी 
  2. जगदीश पंचाल 
  3. बृजेश मेरजा 
  4. जीतू चौधरी 
  5. मनीषा वकील

राज्य मंत्री

  1. मुकेश पटेल
  2. निमिषा सुथार 
  3. अरविंद रैय्यानी
  4. कुबेर डिंडोर 
  5. कीर्ति सिंह वाघेला 
  6. गजेंद्र परमार 
  7. राघव मकवाणा
  8. विनोद मोरडिया
  9. देवा मालम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here