गूगल को 1 लाख श्लोक संस्कृत में उपलब्ध कराएगी आईसीसीआर

0

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने इंटरनेट पर संस्कृत के अनुवाद को आसान बनाने के लिए, गूगल के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के बाद संस्कृत भाषा के 1 लाख श्लोक गूगल को उपलब्ध कराए गए हैं। सर्च इंजन पर संस्कृत भाषा के श्लोक का अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा में अनुवाद के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध होंगे।
इसका कॉपीराइट किसका होगा। इसकी कमाई पर गूगल एवं भारतीय संस्कृति परिषद के बीच क्या समझौता हुआ है। इसका खुलासा नहीं किया गया है। गूगल के सर्च इंजन पर एक बार जो चीज चली जाती है। उस पर गूगल अपना कॉपीराइट बताने लगता है। संस्कृत के 100000 श्लोक भारतीय संपदा का अद्भुत ज्ञान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here