गोंदिया रोड ग्राम सालेटेका के आगे दिगोधा पहुंच मार्ग के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार पिता पुत्री घायल हो गए। दोनों घायल संतोष पिता गुहा जी बागड़े 48 वर्ष ग्राम दिगोधा किरनापुर और उसकी बेटी एनल बागड़े 11 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष बागड़े मजदूरी करता है। जिसका ससुराल ग्राम भानपुर आरंभा का है। 2 दिन पहले संतोष बागड़े के साले की मृत्यु हो गई थी। जहां पर संतोष बागड़ी अपनी पत्नी लता बागरे और बेटी एनल के साथ भानपुर गए थे। मृत्यु संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2 अक्टूबर को संतोष बागड़े अपनी पत्नी लता और बेटी एनल के साथ मोटरसाइकिल में भानपुर से अपने गांव दिगोधा जा रहे थे।
शाम 5 बजे बालाघाट से गोंदिया रोड से सालेटेका के आगे दिगोधा पहुंच मार्ग के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने संतोष बागड़े की मोटरसाइकिल को ठोस मार दिया। इस दुर्घटना में संतोष बागड़े उसकी बेटी एनल घायल हो गए और उसकी पत्नी लता बागड़े को मामूली चोट आई। तीनों घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां जहां अधिक चोट लगने से घायल संतोष बागड़े और उसकी बेटी एनल बागड़े को भर्ती किया गया है। जिनमे संतोष की हालत गम्भीर बताई गई है।