स्वर्गीय नारायण सिंह की स्मृति में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पिछले कई वर्षों से नगर के चन्द्रशेखर आजाद मैदान में गोल्ड कप इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है। लेकिन पिछले कई वर्षों से चली आ रही यह प्रतियोगिता इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी।
इसकी प्रमुख वजह स्ट्रोटर्फ मैदान का बनकर तैयार ना होना,जिले में हॉकी प्रतियोगिता के लिए उचित मैदान का ना मिलना और व्रहद स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रशासनिक अनुमति ना मिलना
बताया जा रहा है जिसके चलते प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली गोल्ड कप इंडिया हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता 1 साल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।जहां नेहरू सपोर्टिंग क्लब अध्यक्ष द्वारा नवम्बर 2022 तक टर्फ मैदान बनकर तैयार ना होने पर समस्त पदाधिकारियों के साथ मैदान में ही धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी गई है।
यह तमाम जानकारी नेहरू सपोर्टिंग क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उधर आयोजित पत्रकारवार्ता के बाद, लंबे समय से रिक्त पड़े सचिव के पद पर सुशील वर्मा की नियुक्ति की गई है।जहा सुशील वर्मा की यह नियुक्ति नेहरू सपोर्टिंग क्लब के समस्त पदाधिकारियों के सर्व सहमति से करते हुए नए सचिव को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।