नगर के खिला मुठिया देव परिसर में 25 अगस्त को गोवरी महिला संगठन के द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज की वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं के द्वारा बड़ा देव परिसर में वृक्षारोपण कर सावन झूला भगवान राधा कृष्ण को झुलाकर सभी महिलाओं के द्वारा सावन झूला झूला गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा भाग लेकर हर उल्लास के साथ हरियाली तीज मनाई गई। पदमेश से चर्चा में श्रीमती रजनी मोदी ने बताया की गोवरी महिला संगठन के द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मोदी असाटी महिला संगठन की ओर से वृक्षारोपण किया गया। वहीं हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी महिलाओं ने झूला झूल कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।